आज 27 फरवरी क्या कहतें हैं आपकी किस्मत के सितारें जानिए राशिफ़ल ….

 

मेष::आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। आपका खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए। पारिवारिक रिश्तों बेहतर होंगे।

 

वृष::आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। पुरानी योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आज आप कुछ नया करगें जिसका फायदा आपको जरूर होगा। अगर आप कोई घर खरीदना चाहते है तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

 

मिथुन::आज आप करियर आगे बढाने के बारे में सोचेंगें। कोई भी रूकावट आपको आगे बढ़ने से रोक नहीं पायेगी। ऑफिस में दिए गये नये प्रोजेक्ट को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। मित्रो से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है।

 

कर्क::आज आपको मेडिकल के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। कपडो के कारोबारियों को लाभ मिलेगा। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतरीन रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में थोडी नोक–झोंक बनी रहेगी।

 

सिंह::आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। आप किसी संस्था से भी जुड सकते है। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, अगर आप राजनिति के क्षेत्र से जुडे है तो, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा| शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। सेहत के लिहाज से आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा।

कन्या::आज आपको किसी काम में एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। कारोबार में बरकत होगी।

 

तुला::आज आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है , इसे बिलकुल गवाए ना। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। सहपाठियों के साथ आपके रिश्तें अच्छे रहेंगे।

 

वृश्चिक::आज आपको करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुडे लोगो की समाज में मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। आज आप घर की परेशानियों को लेकर थोडा परेशान हो सकते है, लेकिन जीवनसाथी की सहायता सब ठिक होगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ के योग बन रहे है। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगी| स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

 

धनु::आज विद्रोही आपके कार्यों में थोड़ी रूकावटें ला सकते है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा, साथ ही आप उनके साथ किसी प्रोग्राम मे जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट के साथ आपकी थोड़ी अनबन हो सकती आज छोटी छोटी बातो पर गुसा करने से बचें। बेजनेस में लगाया हुआ पुराना पैसा आज आपको फयदा दिला सकता है।

 

मकर::आज समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता कर सकती है। पारिवारिक काम की वजह से दौड़भाग करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। संतान सुख प्राप्त होनें की सम्भावना है। दूर रहकर पढाई कर रहे बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

 

कुंभ::आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने से आपकी वाहवाही का पात्र बन सकते हैं। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश कर सकते हैं। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है।

 

मीन::आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। लवमेट कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *