क्या गढ़वाल की उपेक्षा करेगी कांग्रेस, हरक सिंह को क्या नही देगी टिकट, क्या हरीश के जाल में फस गए हरक…..

देहरादून : हरक सिंह रावत कब कांग्रेस ज्वाइन करेंगे, करेंगे भी की नही इस सवाल का जवाब अभी हर कोई जानना चाहता है। वहीं सूत्रों की माने तो हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में वापसी करेंगे, और उनके साथ उनकी बहू अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस में जाएंगी।

लेकिन अब पेच फंस रहा है, की क्या कांग्रेस दोनों को टिकट देने जा रही है, क्योंकि हरक तो लगातार दोनों के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। और यही वजह रही की उन्हें बीजेपी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। क्योंकि वो लगातार 2 टिकटों की मांग कर रहे थे।

लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसमे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दोनो को इंट्री देने का फैसला ले लिया है, लेकिन यहां पर एक पेच फंस रहा है। कांग्रेस ने सामने शर्त रख दी है की हरक सिंह रावत चुनाव नही लड़ेंगे, और उनकी बहु अनुकृति गुसाईं को पार्टी टिकट देगी, हरक पार्टी और बहु दोनों के लिए मेहनत करेंगे और 2022 में कांग्रेस की वापसी में अपना योगदान देंगे। वहीं बताया जा रहा है की हरक बहु की राजनीति के लिए इस बात को मान गए हैं।

लेकिन वो अभी भी समझा रहे हैं की मेरा चुनाव लडना कांग्रेस के लिए कितना जरूरी है। वैसे भी हरक सिंह रावत गढ़वाल की सीटों में अपना अलग प्रभाव रखते हैं, और कांग्रेस के अंदर इस बात को सभी जानते हैं, और ये वजह भी है की कई बड़े नेता इस फैसले को गलत भी बता रहे हैं।

अब देखना होगा की कांग्रेस अंतिम में क्या फैसला लेती है।।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *