उत्तराखंड में बीजेपी के गले की हड्डी ना बन जाए राम सिंह कैड़ा , बीजेपी के भीमताल के नेताओ कार्यकर्ताओ में कैड़ा का भीषण विरोध….

नैनीताल : भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने को भाजपा कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कैड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद नाराजगी जताते हुए सोमवार को भीमताल में बैठक की।कार्यकर्ता खुलकर विरोध करेंगे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक को भले ही पार्टी में शामिल कर लिया गया हो, लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट तो कार्यकर्ता को ही देना होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा अगर पार्टी ने बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया तो कार्यकर्ता खुलकर विरोध करने के साथ उसका सपोर्ट नहीं करेगा।विधायक कैड़ा के किसी भी कार्यक्रम में कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे

पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी ने उस विधायक को शामिल किया है, जिसका हमने पांच साल विरोध किया और जिसने हमारे कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में रोष है। साथ ही कहा कि विधायक कैड़ा के किसी भी कार्यक्रम में कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे।

पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि कार्यकर्ता ने पार्टी के लिए पूरी जी जान लगाकर सेवा की है। ऐसे में कुछ दिन पहले पार्टी में आए व्यक्ति को टिकट दिए जाने का विरोध किया जाएगा। वहीं बैठक में तमाम कार्यकर्ताओं ने खुले शब्दों में कहा कि बाहरी व्यक्ति को पार्टी से टिकट देने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बैठक में अधिकांश कार्यकर्ता ओखलकांडा ब्लॉक से शामिल रहे। इस दौरान भीमताल मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, धारी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, आलम नगदली, चतुर बोरा, खीम सिंह, आशु पाठक, आनंदमणी भट्ट, हेमा पढ़ालनी, बीना देवड़ी, दीपशिखा बिष्ट, पुष्पा मेलकानी आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *