उत्तराखंड में कांग्रेस से 40 साल का रिश्ता तोड़ बीजेपी के हुए किशोर उपाध्याय…..

देहरादून : उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस को बड़ा झटका देकर आखिरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बीजेपी का दामन थाम लिया बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया जिसके बाद प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किशोर उपाध्याय का स्वागत किया जिसके बाद किशोर उपाध्याय टिहरी के लिए रवाना हो गए।

आपको बता दें किशोर उपाध्याय का कांग्रेस के साथ 40 साल का रिश्ता रहा है किशोर उपाध्याय दो बार विधायक बने साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी बने उनके जाने से कांग्रेस के ब्राह्मण वोट बैंक को एक बड़ा झटका लगने वाला रहा है किशोर उपाध्याय कई सीटों पर असर रखते हैं बीजेपी ने बड़ी सोच समझकर कांग्रेस के इस ब्राह्मण नेता को अपने पाले में कर लिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *