उत्तराखंड में धन सिंह नेगी का किशोर उपाध्याय पर बड़ा आरोप 10 करोड़ में खरीदा बीजेपी का टिकट….

देहरादून : कांग्रेस में आज शामिल हुए धन सिंह नेगी ने भाजपा में आज ही शामिल हुए किशोर उपाध्याय पर बड़ा आरोप लगाया है।

धन सिंह नेगी ने हरीश रावत के राजपुर स्थित आवास के बाहर निकलते समय यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है।

धन सिंह नेगी ने किशोर उपाध्याय पर 10 करोड़ में बीजेपी का टिकट खरीदने का आरोप लगाया है उनके अनुसार तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं और वह कांग्रेस का काम करेंगे।

वही हरीश रावत ने किशोर उपाध्याय के बीजेपी में जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया वही धन सिंह नेगी को हरीश रावत ने अच्छा कार्यकर्ता बताया कहा एक अच्छा कार्यकर्ता हमारे कांग्रेस में शामिल हुआ है कांग्रेस को मजबूत करने का काम धन सिंह नेगी करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *