उत्तराखंड में ऐसा होने जा रहा कांग्रेस का घोषणापत्र, जानिए 13 बातें जो कांग्रेस के घोषणा पत्र में होने जा रही…..

देहरादून : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो फरवरी को पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगी। साथ में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। कांग्रेस बुधवार को उत्तराखंड के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। इस सिलसिले में प्रियंका गांधी बुधवार को देहरादून आएंगी। वह कैनाल रोड स्थित एक निजी पार्क में चुनाव घोषणापत्र जारी करेंगी। इसके बाद वर्चुअल रैली में शामिल होंगी। वर्चुअल रैली के लिए निर्वाचन आयोग की अनुमति के अनुसार एक हजार व्यक्तियों के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी।

प्रियंका राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगी।उत्तराखंड में बुद्धिजीवियों समेत समाज के प्रबुद्ध समाज को जोड़कर कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए विचार विभाग में नौ सदस्य नामित किए हैं। नई टीम चुनाव में बुद्धिजीवियों के विभिन्न समूहों के बीच चुनाव अभियान को गति देगी।

कांग्रेस का घोषणा पत्र कल प्रियंका गांधी जारी करेंगी

कांग्रेस के घोषणा पत्र की मुख्य बातें-

1:-उत्तराखंड में 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा , इससे ऊपर की कीमत सब्सिडी के तौर पर राज्य सरकार वहन करेगी

2:-पहाड़ की जमीन बचाने के लिए कांग्रेस सरकार बनने पर सख्त भू कानून लाया जाएगा

3:-कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी

4:-उपनल कर्मचारियों का चरणबद्ध समायोजन किया जाएगा

5:-पुलिसकर्मियों के 4600 ग्रेड पेय दिया जाएगा

6:-सभी संविदा और ठेके के कर्मचारियों के लिए दीर्घकालीन योजनाएं बनाई जाएंगी

7:-गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए अवस्थापना कार्यों को बढ़े स्तर पर किया जाएगा , गैरसैंण में इंफ्रास्टक्चर डेवलप किया जाएगा

8:-पिछली कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी / पेंशन योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा

9:-सभी सरकारी विभागों की भर्तियों से रोक हटाई जाएगी

10:-4 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा

11:-प्रदेश के 5 लाख परिवारों को सालाना 40 हजार स्वावलंबन राशि दी जाएगी

12:-मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाएगा

13:-हर जिले में मेडिकल कालेज बनाया जाएगा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *