उत्तराखंड में अब बीजेपी जल्द करेगी अपनी नई टीम की घोषणा, जानिए कब तक होगा टीम का एलान…..

देहरादून: भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस महीने के आखिर तक अपनी नई टीम का एलान कर देंगे। प्रदेश कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत से अधिक नए चेहरे को जिम्मेदारी दी जा सकती है। भट्ट के मुताबिक, नई टीम के गठन को लेकर केंद्रीय नेताओं से चर्चा हो चुकी है और अब प्रदेश स्तर पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद नई टीम बना दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ शिष्टाचार भेंट की। बीएल संतोष के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर चर्चा हुई।

अध्यक्ष और महामंत्री संगठन ने नई टीम को लेकर जो प्रस्ताव लेकर गए थे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत से अधिक चेहरों को बदला जा सकता है। भट्ट ने जल्द नई टीम की घोषणा से इंकार किया। उन्होंने कहा कि अभी इस पर और चर्चा होगी और उसके बाद तय करेंगे।

नई टीम के लिए मुख्यमंत्री से भी की चर्चा
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से चर्चा के बाद महेंद्र भट्ट और अजेय कुमार ने उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान तीनों नेताओं में चर्चा हुई। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से नई टीम और केंद्रीय नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन और निर्देशों को साझा किया। नई कार्यकारिणी के स्वरूप को लेकर भी मंथन हुआ।

केंद्रीय नेताओं से हमारी राजनीतिक और सांगठनिक मसलों पर बातचीत हुई। नई टीम के गठन को लेकर भी चर्चा हुई है। कार्यकारिणी का क्या स्वरूप होगा। इस महीने के अंत तक नई कार्यकारिणी तय कर देंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *