रूडकी टोल टैक्स पर पोस्टर लगाते नज़र आए भाजपा विधायक, लोगों को टोल टैक्स में छूट देने की करी मांग

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल टोल टैक्स पर पोस्टर लगाते नजर आए ।देशराज कर्णवाल अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज सुबह सवेरे टोल प्लाजा पर पहुंचे थे जहां पहुंचकर उन्होंने रूडकी नगर निगम क्षेत्र समेत 70 गांव को टोल टैक्स में छूट देने की ज़ोरदार मांग की इस दौरान भगवानपुर एस डी एम स्मृता परमार असवाल को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र की भांति रूडकी नगर निगम क्षेत्र के 70 गांव को टोल टैक्स में छूट देने की मांग की।भाजपा विधायक ने कहा कि टोल टैक्स में 20 किलोमीटर के क्षेत्र को टोल टैक्स में छूट 0 मिलनी चाहिए।

इस लिए वो आज 70 गांव को टोल टैक्स में छूट दिलाने के लिए यहां पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि झबरेड़ा खानपुर का ढंडेरा और नगला इमरती के साथ साथ कलियर क्षेत्र एवं नगर निगम रूडकी क्षेत्र को टोल टैक्स में छूट मिलनी चाहिए इसका लाभ किसानों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार टोल टैक्स में छूट को लेकर टोल टैक्स के अधिकारियो को अवगत कराया था इतना ही नहीं टोल टैक्स के अधिकारियो को बोर्ड,और पम्पलेट लगाने के लिए भी कहा गया था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया अब वो स्वंय ही पोस्टर और बोर्ड लगाने के लिए यहाँ आये हैं अगर टोल टैक्स के अधिकारियों ने उनकी बात को नहीं माना तो वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में वार्ता करेंगे।

उन्होंने कहा कि टोल टैक्स के अधिकारियों की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी अगर समय रहते 70 गांव को टोल टैक्स के अधिकारियों ने छूट जारी नहीं कि तो इसके अंजाम टोल टैक्स के अधिकारियों को भुगतने होंगे। भाजपा विधायक कर्णवाल के साथ इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा,सुभाष चंद्र सैनी ऋषि पाल ठेकेदार, माजिद सुशील कुमार सैनी, अरशद, गुलबहार,मंसूर अली, आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *