उत्तराखंड ने अपना बेटा खोया, तो इस पूर्व सैन्य अधिकारी ने कर दिया ऐसा ट्वीट, जमकर पड़ी जनता की गलियां, ट्वीट किया डिलीट…..

समूचा भारत शोक की लहर में डूबा हुआ है। कल भारत के एक ऐसा जाबांज जिसके कंधे पर भारत की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी वह हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह कर चला गया। आज पूरे देश की आंखें नम हैं। जनरल बिपिन रावत बीते दिन प्लेन क्रैश का शिकार हो गए। आज हमने एक सिपाही, एक सैन्य अधिकारी, एक पिता, एक देशभक्त को खो दिया। सीडीएस बिपिन रावत अब हमारे बीच नहीं हैं। एक पल को यूं लगा कि वे ठीक हो जाएंगे, लौट आएंगे हर बार की तरह भारत की सुरक्षा के लिए।

मगर किस्मत को कुछ और मंजूर था। भारत देश का एक ऐसा महत्वपूर्ण अंश जिसकी मृत्यु पर हर कोई शोक मना रहा है, वहीं कुछ ऐसे बेशर्म और बैगरत लोग भी हैं जो कि उनकी मौत पर हंस रहे हैं। अफसोस इस बात का है जब पूरा देश उनके असमय निधन पर शोक मना रहा है। उस वक्त कुछ ऐसे लोग हैं जो मौत पर भी जश्न मना रहे हैं। कर्म का ज्ञान दे रहे हैं। ये और कोई नहीं बल्कि एक पूर्व कर्नल बलजीत बख्शी हैं..कल जब बिपिन रावत आखिरी सांस ले रहे थे, जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे तब एक सैन्य अफसर अपनी नीच दर्जे की मानसिकता का प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया पर ज्ञान दे रहा था।

कर्नल रैंक के पूर्व सैन्य अधिकारी बलजीत बख्शी ने लगभग 13.50 पर ट्वीट करके कर्म और फल पर ज्ञान दे दिया। सेवानिवृत्त सेना अधिकारी Col Baljit Bakshi को विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जैसे खबर मिली उन्होंने ट्वीट किया, “कर्म का लोगों से निपटने का अपना तरीका है।” हालांकि जब लोगों की गालियां पड़ने लगीं तो अधिकारी ने अपने अकाउंट से ट्वीट को डिलीट कर दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *