रो रहा उत्तराखंड, पहाड़ का बेटा पहाड़ का शेर नहीं रहा, पीएम ,सीएम तमाम नेताओ ने उनके निधन पर दुःख जताया…..

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने लिखा

तमिलनाडु में आज एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सशस्त्र बलों के जवानों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ।

उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनरल रावत ने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की थी। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भारत हमेशा सीडीएस जनरल बिपिन रावत का सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में राष्ट्र के लिए उनकी त्रुटिहीन सेवा के लिए आभारी रहेगा।

हरीश रावत बोले
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत नहीं रहे, यह अत्यधिक हृदय विदारक दु:खद घटना है, सारे देश को हिला देने वाली घटना है। हमारी गौरवशाली सेना के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत जी कुन्नूर तमिलनाडु में एम.आई.17 जो सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर माना जाता है, उसके दुर्घटनाग्रस्त होने से कालकल्वित हो गये हैं, उनके साथ 14 और लोग जिनमें उनकी पत्नी श्रीमती #मधुलिका_रावत जी, ब्रिगेडियर एल.एस. लिद्दर जी, ले. क. हरजिंदर सिंह जी, नायक गुरसेवक सिंह जी, नायक जितेंद्र कुमार जी, लांस नायक विवेक कुमार जी, लांस नायक बी. साई तेजा जी, हवलदार सतपाल जी, 3 टेक्निकल टीम के सदस्य भी कालकल्वित हो गये हैं, यह बहुत दु:खद घटना है। भारत की महान सैन्य परंपरा के ध्वजवाहक जिन पर हम सबको गर्व है, उनको अकाल क्रूर काल ने हम सबसे छीन लिया है, जिसमें उनकी बहुत दु:खद मृत्यु हुई है जिसका हमें व सारे देश को गहरा आघात लगा है, उनके पिता लेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह रावत जी भी तीसरी जनरेशन में सेना में थे, एक गौरवशाली सैन्य अधिकारी रहे और उप थल सेनाध्यक्ष रहे और हमारे उनसे घनिष्ठ पारिवारिक रिश्ते थे। देश की इस महान दु:ख की घड़ी में जनरल बिपिन रावत का जाना उत्तराखंड के लिए एक पारिवारिक त्रासदी भी है। जनरल रावत उत्तराखंड के महान सपूत हैं, उनका सपत्नी इस तरह चले जाना अत्यधिक दु:खद है। उत्तराखंड व देश अपने इस महान सपूत को नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित करता है। भगवान उनकी, उनके साथ स्वर्गवासी हुई उनकी पत्नी और उनके सहयोगियों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हम सब उनके शोक संतप्त परिवार हैं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके आत्मीयजनों के साथ है।

मंत्री बंशीधर भगत ने कहा

दुःखी हूँ निःशब्द हूँ स्तब्ध हूँ

उत्तराखंड रत्न ,भारत के गौरव CDS जनरल बिपिन रावत हमारे बीच नहीं रहे..

सर्वोच्च रक्षा अधिकारी CDS जनरल बिपिन रावत जी, उनकी धर्मपत्नी व MI 17 में सवार अन्य सैन्य अधिकारियों जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🏻

नमन् 🙏🏻
ॐ शांति शांति शांति 🙏🏻

पूर्व सीएम भुवन चन्द्र खंडूरी ने कहा कि

I am extremely sad to learn about sad demise of CDS Gen Bipin Rawat and his wife Mrs Madhilika Rawat in helicopter crash today. It is irreparable loss for the Nation. Void left by his death will be difficult to fill. May God give courage to his family to bear this great loss. ओम शांति शांति शांति।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *