आइये जानते है कल का मौसम हाल, 20 मई को भीषण गर्मी और लू के बीच राहत भरी खबर, बुधवार को इन इलाकों में होगी बारिश……
दिल्ली: दक्षिण भारत में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
20 मई को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी अलग रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज से यह जानकारी सामने आई है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मॉनसून पर भी IMD की खुशखबरी
उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी लोगों को परेशान करेगी। दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लू चलने की संभावना है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में भी तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। हालांकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
यहां पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी
पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बहुत भारी वर्षा की भी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। बिहार और झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि ओडिशा में कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के बावजूद उमस बढ़ सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश और समुद्री हवाओं का असर बना रहेगा।
केरल, कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम
दक्षिण भारत में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में भी बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
गुजरात और महाराष्ट्र के मौसम का हाल
मध्य और पश्चिम भारत में मौसम मिला-जुला रहेगा। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में गर्मी बनी रहेगी। कोंकण और गोवा में उमस के साथ हल्की बारिश हो सकती है। IMD ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं, जिससे दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश बढ़ने के आसार हैं।

