जान लीजिए इस दिन आएगा CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक……..

दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) में शामिल हुए लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 ऐसे करें चेक।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं—

रिजल्ट चेक करने के 5 आसान स्टेप्स-
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई दे रहे Result सेक्शन पर क्लिक करें।
CBSE 10th 2nd Board Result 2026 लिंक को चुनें।
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।

रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को परीक्षा में असफल माना जाएगा।

इस परीक्षा में वे छात्र भी शामिल हुए थे जो अपने अंकों में सुधार (Improvement) करना चाहते थे। ऐसे छात्रों के लिए CBSE ने राहत दी है। बोर्ड अंतिम मार्कशीट में दोनों परीक्षाओं (मुख्य परीक्षा और दूसरी बोर्ड परीक्षा) में से जिस परीक्षा में अधिक अंक होंगे, वही अंक दर्ज करेगा।

इसका मतलब है कि छात्रों का बेहतर प्रदर्शन ही अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा।

रिजल्ट के बाद क्या करें ?
ऑनलाइन परिणाम देखने के बाद छात्रों को अपनी मूल (Original) मार्कशीट और प्रमाणपत्र संबंधित स्कूल से प्राप्त करने होंगे। स्कूलों को रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी।

रिजल्ट को लेकर किसी भी अफवाह या अनौपचारिक जानकारी पर भरोसा न करें। केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी को ही सही मानें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *