आइये जानते है वेद दीपक कुमार से “होम लाइफस्टाइल सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है बेल का शरबत घर में इस तरह कर सकते हैं तैयार”………

हरिद्वार: सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है बेल का शरबत, घर में इस तरह कर सकते हैं तैयार। गर्मियों में बेल का शरबत हर गली और चौराहे में मिल जाता है और इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान होता है. यहां जानिए इस शरबत को पीने के फायदों के बारे में।

कुछ मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है बेल का शरबत।
गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप हालत खराब कर देती है. खासकर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक गर्मी अपने चरम पर होती है और व्यक्ति लू की चपेट में आने से नहीं बच पाता. ऐसे में लू से बचने और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खानपान का खास ख्याल रखा जाता है. खानपान अच्छा हो तो लू से बचा जा सकता है और गर्मी से तबीयत खराब नहीं होती है. एक ऐसी ही फायदेमंद चीज है जिसे आप गर्मियों के मौसम में अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. यह चीज है बेल का शरबत. सुबह खाली पेट या दिन में कभी भी बेल का शरबत पिया जाए तो इससे सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. यहां जानिए बेल का शरबत पीने के फायदे और इसे बनाने के तरीके के बारे में।

बेल का शरबत पीने के फायदे।
बेल का शरबत शरीर को ठंडक देता है और इस जूस के सेवन से लू से बचा जा सकता है. इस शरबत से शरीर को हाइड्रेटेड रहने में भी मदद मिलती है।

फाइबर से भरपूर होने के चलते बेल का शरबत पीने पर कब्ज से छुटकारा मिलता है. यह शरबत नेचुरल लैक्सेटिव की तरह भी काम करता है. इसीलिए कब्ज से परेशान लोग बेल का शरबत पी सकते हैं।

बेल के जूस में हेल्दी कैलोरी होती है जो वजन कम (Weight Loss) करने में मदद करती है. इसे पीने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ भी रहता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है और एक्सेस फूड इंटेक कम होता है।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए भी बेल का शरबत पिया जा सकता है. फाइबर से भरपूर होने के चलते बेल का शरबत पाचन को कई फायदे देता है. इससे गट हेल्थ अच्छी रहती है।

बेल के शरबत के एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इसके सेवन से त्वचा संबंधी दिक्कतें कम होती हैं।

शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी बेल का शरबत फायदेमंद है. इससे इम्यून फंक्शन बेहतर होता है।

बेल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं. एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।

कैसे बनाएं बेल का शरबत।
बेल का शरबत बनाने के लिए आपको एक बेल के फल, स्वादानुसार चीनी, आधा चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच काला नमक, थोड़ा पुदीना और एक लीटर पानी की जरूरत होगी। सबसे पहले बेल फल (Bael Fruit) को छीलकर उसका गूदा अलग कर लें. इस फल को पानी में डालकर उबालें और सभी चीजें मिला लें. 10-15 मिनट बाद आंच बंद कर दें। शरबत को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाने के बाद इसे स्वाद लेकर पिएं।

क्या डायबिटीज में बेल का शरबत पीना सुरक्षित है ?
गर्मियों में बेल का शरबत पीना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या डायबिटीज में बेल का शरबत पीना सेफ है?

*क्या डायबिटीज में बेल का शरबत पीना सुरक्षित है ?*
गर्मियां आते ही लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या होनी शुरू हो जाती है। वातावरण में तापमान ज्यादा होने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान नारियल पानी, छाछ, दही और फ्रूट जूस का सेवन करना चाहिए। कई लोग गर्मियों में बेल का शरबत पीना पसंद करते हैं। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए अच्छा ऑप्शन है। बेल के शरबत में फाइबर होने के साथ कैल्शियम, प्रोटीन और आवश्यक मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ये मिनरल्स पाचन स्वस्थ रखने के साथ बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। लेकिन क्या डायबिटीज में बेल का शरबत पीना फायदेमंद होता है? क्या डायबिटीज में बेल का शरबत पीने से ब्लड शुगर बढ़ जाती है?

क्या डायबिटीज में बेल का शरबत पीना सेफ है ?
डायबिटीज में बेल का शरबत पीना सेफ है। बेल में मौजूद प्राकृतिक गुण ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इससे पाचन तंत्र को भी फायदा मिलता है। लेकिन मरीज को इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप कम मात्रा में इसका सेवन करते हैं या इसमें कोई आर्टिफिशियल शुगर नहीं मिलाते हैं, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

डायबिटीज में बेल का शरबत पीते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए- बेल में नेचुरल शुगर पाई जाती है, जिससे ब्लड शुगर मेंटेन रहती है।
डायबिटीज के मरीज बिना कोई आर्टिफिशियल शुगर डालें इसका सेवन कर सकते हैं।
बेल का शरबत पीने के दौरान ब्लड शुगर कंट्रोल होना जरूरी है।
बेल के जूस में पानी मिलाकर इसका सेवन करें, जिससे आपकी बॉडी में शुगर ज्यादा न जाए।
एक बार में आधा कप से ज्यादा बेल के शरबत का सेवन नहीं करें।
बेल का शरबत पीने के कुछ देर बाद अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करें।
इसका सेवन करने के पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर करें, जिससे आपको अपनी हेल्थ कंडीशन का पता हो।

*गर्मियों में बेल के शरबत का सेवन करने के फायदे-

*पोषक तत्वों से भरपूर*
बेल के शरबत को आप साइड मील की तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर होने के साथ प्रोटीन, हेल्दी फैट्स भी होता है। यह सभी पोषक तत्व ब्लड शुगर मेंटेन रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं, इसलिए गर्मियों के लिए इसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

*पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद*
पाचन तंत्र के लिए बेल का शरबत पीना फायदेमंद है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। अगर आपको गर्मियों में पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो आपको इसका सेवन करना चाहिए।

*शरीर को ठंडा रखता है*
बेल की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। यह बॉडी को हाइड्रेट और एक्टिव रखने में भी मदद करता है।

अगर आप बेल के शरबत का सेवन रोज करते हैं, तो अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *