उत्तराखंड में यहाँ एक ऐसा पिता जो अपनी ही बेटी का बना जान का दुश्मन, जानिए क्या है पूरा मामला….

हल्द्वानी: जेल से छूटने के बाद हत्यारे पिता ने अपनी बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। एक युवती ने पैरोल पर बाहर आए पिता पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पहले से हत्या की सजा काट रहे पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती का कहना है कि उसके पिता ने मां की हत्या की थी।

मामले में उसने गवाही दी थी। इसके बाद कोर्ट ने पिता को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए चमोली जेल भेज दिया था। मयूर विहार में रह रही नेहा सिंह ने बताया कि वर्ष 2008 में पिता सुखदेव सिंह ने उसकी मां की हत्या की थी। कोर्ट में उसने और उसकी मौसी ने उसके पिता के खिलाफ गवाही दी थी। कोर्ट ने पिता को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए चमोली जेल भेज दिया था।

कुछ दिन पूर्व दादी के निधन पर पिता पैरोल पर न्यूरिया पीलीभीत आया। आरोप है कि इस बीच वह लगातार फोन कर उसे और उसकी मौसी को जान से मारने की धमकी देता रहा। गुरुवार को वह हल्द्वानी पहुंच गया। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *