अब सादी पूड़ी छोड़ें, दिवाली लंच में बनाएं आलू मटर की कुरकुरी कचौड़ी, रसेदार सब्जी संग लगेगी टेस्टी………

देहरादून: दिवाली पर अक्सर लोगों के घरों में पूड़ी बनती है लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप आलू और मटर की मिक्स कचौड़ी बना सकते हैं. ये घर वालों को खूब पसंद आएंगी और इन्हें बनाना भी सिंपल है।

दीवाली के पावन पर्व पर लंच या डिनर में कुछ खास और मसालेदार खाने का मन हर किसी का होता है. आमतौर पर त्योहारों पर सादी पूड़ी या कचौड़ी बनाई जाती है, लेकिन अगर इस बार दिवाली लंच में आप सादी पूड़ी छोड़कर आलू मटर की कुरकुरी और खस्ता कचौड़ी के साथ मसालेदार रसेदार सब्जी परोसेंगी तो खाने का मजा दोगुना हो जाएगा।

बाजार में मिलने वाली तली हुई चीजें कई बार बासी तेल में बनी होती हैं जो सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। इस बार घर पर ताजे आलू, हरे मटर और चुनिंदा मसालों से बिल्कुल हलवाई जैसी खस्ता कचौड़ी आसानी से बनाएं। आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि और सीक्रेट टिप्स।

आवश्यक सामग्री:-
मैदा या गेहूं का आटा: 2 कप, मोयन के लिए पिघला हुआ घी या तेल: 4 बड़े चम्मच, अजवाइन: आधा चम्मच, नमक, और गुनगुना पानी।

उबले हुए आलू: 2 मीडियम साइज (मैश किए हुए), ताजे हरे मटर: 1 कप (हल्के दरदरे पिसे हुए), सौंफ, जीरा, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया।

उबले आलू, टमाटर प्यूरी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, बेसिक मसाले और हींग-जीरे का छौंक।

खस्ता और परतदार बनाने की सीक्रेट ट्रिक्स:
कचौड़ी को खस्ता बनाने के लिए आटे में मुट्ठी बंधने जितना मुयन (घी/तेल) डालना बेहद जरूरी है। मोयन कम होने पर कचौड़ी कड़क हो जाती है और ज्यादा होने पर तेल में बिखर सकती है।

धीमी आंच पर तलना: कचौड़ी को हमेशा धीमी से मध्यम आंच पर ही तलें। तेज आंच पर तलने से कचौड़ी ऊपर से तो सिक जाएगी लेकिन अंदर से कच्ची और सॉफ्ट रह जाएगी।

बनाने की विधि:
आटा तैयार करें: एक बर्तन में मैदा/आटा, अजवाइन, नमक और मोयन डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए पूरी के आटे से थोड़ा नरम डो गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

स्टफिंग बनाएं: एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। जीरा, सौंफ, हींग और अदरक-हरी मिर्च का छौंक लगाएं। इसमें दरदरे पिसे हुए मटर और मैश किए हुए आलू डालकर भूनें। अब सभी सूखे मसाले और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। स्टफिंग तैयार है, इसे ठंडा होने दें।

कचौड़ी भरें: आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को कटोरी का आकार देकर उसमें आलू-मटर की स्टफिंग भरें और ऊपर से अच्छी तरह बंद करके चपटी (हल्का दबाकर) कचौड़ी का आकार दें।

तलें: कड़ाही में तेल हल्का गर्म करें। इसमें कचौड़ियां डालें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।

रसेदार सब्जी बनाएं: एक कुकर या कढ़ाई में तेल गरम करें। जीरा, हींग और टमाटर-अदरक का पेस्ट डालकर भूनें। मसाले तेल छोड़ने पर मैश किए हुए आलू और पानी डालकर रसेदार खट्टी-मीठी सब्जी तैयार कर लें।

गरमा-गरम खस्ता आलू मटर कचौड़ी और रसेदार सब्जी को दिवाली लंच में सर्व करें, परिवार के सभी लोग तारीफ करते नहीं थकेंगे!

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *