उत्तराखंड की राजधानी में आ रहे अमित शाह के दौरे में बड़ा बदलाव, पहले पदयात्रा में जुड़ेंगे; नया शेड्यूल……..

देहरादून: छह नवंबर को राजधानी में आयोजित हो रही भाजपा की पदयात्रा में शिरकत करने पहुंच रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। इस संबंध में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी। भट्ट ने बताया कि पहले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गृहमंत्री को पहले रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होना था। अब वह पहले पदयात्रा में शामिल होंगे। शाह परेड ग्राउंड में होने वाली पदयात्रा रैली में करीब 12 बजे पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन वाले कार्यक्रम में वह उसके बाद शामिल होंगे।

इधर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटी है और देहरादून तथा हरिद्वार जिले समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को रैली और पदयात्रा में लाने की तैयारी है।

कड़ी हो सुरक्षा व्यवस्था
मुख्य सचिव ने सुरक्षा, प्रोटोकॉल, सिटिंग व्यवस्था, साउंड सिस्टम और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम समय पर पूरे करने के कड़े निर्देश दिए। वहीं, परेड ग्राउंड में छह नवंबर को होने वाली जनसभा के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक विशेष यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है।

मुख्य सचिव ने परखी गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दून के परेड ग्राउंड में समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। शासन के अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मुख्य सचिव आनंदबर्द्ध ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के दल के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

गृह मंत्री की रैली को सफल बनाने में जुटी भाजपा
देहरादून। भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को देहरादून आगमन और प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को सफल बनाने में जुट गई है। मंगलवार को यात्रा की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर, राजपुर, धर्मपुर, कैंट और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की गईं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ और सविता कपूर ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकें कर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *