उत्तराखंड के हरिद्वार में पेंट के गोदाम में लगी आग, दमकल टीम ने शटर काट कर पाया आग पर काबू………
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र की लाल मंदिर कॉलोनी में सोमवार देर रात पेंट के गोदाम में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गोदाम बंद होने के कारण शटर काटकर आग पर काबू पाया गया।
लाल मंदिर कॉलोनी में एक पेंट कारोबारी ने अपना गोदाम में बनाया हुआ है। जिसमें सोमवार देर रात आग लग गई। गोदाम पेंट, थिनर आदि ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी। दमकल कर्मियों ने कई बार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। आग से गोदाम में रखा काफी सामान जल गया। मायापुर अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगी है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

