उत्तराखंड में मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट……….

देहरादून: उत्तराखंड से मानसून की विदाई के साथ ही अब मौसम करवट लेने जा रहा है। 3 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे उत्तराखंड से विदा हो चुका है। आज 4 अक्टूबर को मौसम शुष्क: उत्तराखंड में आज 4 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। दोपहर या शाम के समय कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद 5 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 5 से 9 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इनमें 6 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अधिक व्यापक रहने के आसार हैं।

5 अक्टूबर से पहाड़ों में मौसम बदलेगा
5 अक्टूबर को मौसम में बदलाव मुख्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों से शुरू होगा। अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक भी हो सकती है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

6-7 अक्टूबर को पहाड़ से मैदान तक असर
6 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ने के साथ मौसम पहाड़ से लेकर मैदान तक बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन दोनों दिनों में अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसी दौरान 6 और 7 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

8-9 अक्टूबर को बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी
8 अक्टूबर को भी राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं 9 अक्टूबर को 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस तरह मानसून की विदाई के बाद 5 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव शुरू होगा, जबकि 6 और 7 अक्टूबर को इसका प्रभाव सबसे अधिक व्यापक रहने की संभावना है। 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। 

मौसम का पूर्वानुमान:
5 अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है। 6 और 7 अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी आकाशीय बिजली तथा तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 9 अक्टूबर को 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना बताई गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *