उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री……..

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हैलीपैड के समीप शनिवार सुबह मलबा और पत्थर आने से मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया। गत रात्रि हुई बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा एवं पत्थर मार्ग पर आ गए, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह दूरभाष के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ने डीडीएमए गुप्तकाशी के जेई को अवगत कराया। जेई डीडीएमए गुप्तकाशी ने बताया कि क्षेत्र में वर्तमान में बारिश जारी है। मौसम सामान्य होने के बाद मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को फिलहाल सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोक दिया गया है। मार्ग सुचारु होने के बाद ही यात्रियों को आगे भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रशासन की ओर से यात्रियों से मौसम और मार्ग की स्थिति को देखते हुए सहयोग करने की अपील की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *