उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऊंची चोटियों पर मौसम की पहली बर्फबारी, कैलास मानसरोवर मार्ग बंद………

मुनस्यारी: हिमालय की ऊंची चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात होने की सूचना है। मानसून कल में 15 अगस्त के बाद से ही हिमपात होना शुरू होता है। यह हिमपात पाउडर जैसा रहता है और जल्दी पिघल जाता है।

जानकारी के अनुसार सर्वाधिक ऊंची चोटी नंदादेवी, नंदाकोट, हरदेवल, त्रिशूली सहित पंचाचूली की भी चोटियों पर हिमपात हुआ। पंचाचूली की चोटियों में बहुत ही हल्का हिमपात हुआ है। चोटियों पर मौसम के पहले हल्के हिमपात के बाद से तापमान में हल्की गिरावट आने लगी है।

कैलास मानसरोवर और नारायण आश्रम मार्ग बंद
पिथौरागढ़ जिले में हो रही लगातार भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात्रि मुनस्यारी, तेजम, कनालीछीना और पिथौरागढ़ में मूसलाधार वर्षा हुई है, जबकि अन्य इलाकों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

बारिश के कारण धारचूला में काली नदी उफान पर है और इसका जलस्तर 889.50 मीटर पर पहुंच गया है, जो 889 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर है। नदी के खतरे के निशान की ओर बढ़ने से किनारे बसे लोगों में दहशत है।

सुबह से ही मुख्यालय समेत समेत पूरे पिथौरागढ़ जिले में भारी वर्षा जारी है। भारी वर्षा से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में एस बैंड के पास प्यलसिती के पास भूस्खलन से सड़क का एक हिस्सा बह गया है। चीन सीमा का संपर्क भंग हो चुका है। बालमारा के पास मुनस्यारी-जौलजीबी मार्ग भी मलबा आने से बंद है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *