मन ही मन आपसे जलन की भावना रखते हैं ये लोग, ये 10 बातें करती हैं इशारा……….

देहरादून: लाइफ में हर तरह के लोगों से सामना होता है। कुछ आपका भला चाहते हैं तो कुछ बुरा, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सामने से तो अच्छा बनने की कोशिश करते हैं लेकिन मन ही मन आपसे जलन की भावना रखते हैं। इस तरह के इंसान में ये 10 बिहेवियर देखने को मिल सकता है।

मन ही मन जलते हैं ऐसे लोग
एक-दूसरे से ईर्ष्या करना इंसान का स्वभाव है। लेकिन जरूरी नहीं कि जो इंसान आपसे जलन या द्वेष की भावना रखता है वो आपका दुश्मन ही हो या खुले तौर पर कहे कि मुझे तुमसे जलन हो रही है। आमतौर पर आपके आसपास दोस्त, रिश्तेदार या जानने वाले करीबी लोग हो सकते हैं जो मन ही मन आपसे ईर्ष्या करते हैं और सामने होने पर प्रेम दिखाते हैं। लेकिन मन के भाव जाहिर हो ही जाते हैं और अगर कोई आपका करीबी इस तरह के 10 व्यवहार करते दिख रहा है तो समझ जाएं कि वो आपसे जलन रखता है।

आपकी गुड न्यूज को हल्के में लेना
अगर कोई जानने वाला आपकी गुड न्यूज को किसी भी नॉर्मल बात की तरह लेता है और किसी तरह का उत्साह या खुशी जाहिर नहीं करता है। ऐसे दिखाता है जैसे उसके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं थी तो ये एटीट्यूड पूरी तरह से दिखाता है कि वो आपसे जलन करता है और आपकी कोई भी गुड न्यूज उसको खुशी नहीं देगी।

उसके कॉम्पिलेमेंट में भी कमेंट छिपा होगा
जलन करने वाले लोग अकसर ऐसे कॉम्पलिमेंट देते हैं जो आपके लिए कमेंट की तरह काम करें। ऐसी बातें जो मन में आपके चुभ जाए। सुनने में वो बात पॉजिटिव लगेगी लेकिन ध्यान से सोचने पर बता चलेगा कि वो आपको ताना मार रहा था। तो ऐसा कोई इंसान जिसकी बातों में ऐसी डबल मीनिंग छिपी हो वो आपका भला नहीं चाह सकता।

आपकी समस्या खुशी देती है
कभी नोटिस करें कि जब आप किसी प्रॉब्लम में फंसे होते हैं तो उस वक्त वो इंसान सबसे ज्यादा खुश दिखता है। वो आपकी सारी समस्याओं को बड़े ही समय देकर सुनता है लेकिन जैसे ही समस्या का समाधान हो जाएगा वो फिर से पहले जैसा ही व्यवहार करने लगेगा। इस तरह का बिहेवियर ये नहीं दिखाता कि वो आपकी समस्या में आपके साथ है बल्कि ये दिखाता है कि जब आप परेशान थे तो वो आपके साथ ज्यादा कंफर्टेबल था।

आपके सक्सेज टॉपिक को बदल देना
जो इंसान आपसे जलन करता है कभी उसके सामने अपनी सक्सेज, प्रमोशन या फिर कोई पर्सनल विन को शेयर करके देखें। वो फौरन बात बदल देगा। दूसरे टॉपिक पर बात करना शुरू कर देगा लेकिन आपकी सक्सेज वाली बात को ज्यादा गौर से नहीं सुनेगा।

कॉपी करना
भले ही वो आपसे मन ही मन जलन का भाव रखता हो लेकिन आपको कॉफी जरूर करेगा। बिना आपकी जानकारी के वो आपकी नकल मारेगा और आपकी आदतों, हरकतों को अपनाएगा लेकिन कभी भी इस चीज को स्वीकारेगा नहीं।

आपकी कामयाबी को भाग्य बताएगा
किसी काम को करने के लिए आपके जितनी मेहनत की, प्रयास किया और फिर उस मुकाम को पाया लेकिन जो जलन करने वाला इंसान है वो इन सारी चीजों को इग्नोर कर केवल यहीं कहेगा कि तुम्हारा भाग्य था इसलिए तुम्हें ये मिल गया।

हर वक्त बराबरी करना
जो इंसान आपसे जलन करता है वो हर चीज में आपकी बराबरी करता दिखेगा। अगर आप दिनभर काम करके थक गए हैं तो वो भी फौरन बताएगा कि उसका दिन भी बहुत ज्यादा बिजी गया। ये छोटी-छोटी चीजें ही दिखाती हैं कि आप जिसे अच्छा समझ रहे दरअसल, वो मन ही मन आपसे जलन करता है।

लाइफ में अच्छा होते ही दूरी बना लेते हैं
अगर आपकी लाइफ में कुछ अच्छा हो रहा, आप सक्सेज की ओर बढ़ रहे तो फौरन ऐसे लोग आपसे दूरी बना लेते हैं। इसका कारण उनकी भावनाए हैं जो आपकी खुशी की वजह से ट्रिगर होती हैं और वो समझ ही नहीं पाते कि इसे कैसे हैंडल करे इसलिए आपसे दूर हो जाते हैं।

कमियों को खोजना
अगर आप किसी बात के लिए खुद में कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं तो फौरन आपकी कमी वो गिना देंगे। जिससे कि आपका मोरल डाउन हो जाए। पुरानी गलती को याद दिलाने की कोशिश करेंगे कुल मिलाकर आपकी मदद ना करके वो केवल कमियों को ही निकालते हैं।

इस तरह का व्यवहार करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये मन ही मन आपसे जलन की भावना रखते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *