उत्तराखंड में 3600 समूह-ग पदों के लिए होंगी 26 परीक्षा, यूकेएसएसएससी का नया कार्यक्रम घोषित……..

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने करीब विभिन्न विभागों में समूह-ग के सीधी भर्ती वाले करीब 3600 पदों पर चयन के लिए सितंबर, 2026 से फरवरी, 2027 तक 26 प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने पदवार परीक्षा तिथियां घोषित की हैं। कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा भी प्रस्तावित है।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्ताेलिया ने कहा कि यह परीक्षा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें यह अंतिम परीक्षा कार्यक्रम नहीं है। कोई अन्य बड़ी परीक्षा के साथ आयोग की परीक्षा तिथि टकराने की स्थिति में कुछ परीक्षाओं की तिथि में बदलाव भी किया जा सकता है।

यह है प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम
सितंबर माह : पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक की परीक्षा 20 सितंबर, सहायक बोरिंग तकनीशियन व कंप्यूटर प्रोग्रामर पद के लिए परीक्षा 27 सितंबर को होगी।

अक्टूबर : कनिष्ठ कैमरामैन, फोटो कापी मशीन आपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, सहायक लेखाकार, शोध अधिकारी व फोटोग्राफर की परीक्षा चार अक्टूबर को प्रस्तावित है। कलाकार-मानचित्रकार, कृषि (इंटर-स्नातक) और विधि सहायक की परीक्षा 11 अक्टूबर को होगी। साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन व प्रविधिक सहायक (इतिहास) की परीक्षा 18 अक्टूबर तथा लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक अनुदेशक और कनिष्ठ सहायक समेत संबंधित पदों की परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

नवंबर : पर्यटन अधिकारी व वैयक्तिक सहायक की परीक्षा एक नवंबर और कनिष्ठ सहायक की 15 नवंबर को होगी। स्केलर की परीक्षा 19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होने का प्रस्ताव है।

दिसंबर : सहायक अध्यापक-एलटी संस्कृत की परीक्षा छह दिसंबर, आइटीआइ-डिप्लोमा अर्हता वाले पदों की 13 दिसंबर को होगी।

जनवरी-फरवरी, 2027: विज्ञान अर्हता वाले पदों की 17 जनवरी और स्नातक स्तरीय पदों की परीक्षा सात फरवरी को प्रस्तावित है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *