अब 300 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली ! जल्दी उठाएं सरकार की नई योजना का लाभ……

देहरादून: आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है जिसके तहत अब लोगों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली का फायदा मिलने वाला है। आज हम आपको सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका आप कभी भी फायदा उठा सकते हैं। इस योजना के तहत आपको 100 नहीं 300 यूनिट बिजली तक फ्री मिल सकती है। इस योजना का नाम है पीएम सूर्य घर बिजली योजना।भोजन समीक्षा

सोलर पैनल
PM सूर्य घर बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार की ओर से अच्छी-खासी सब्सिडी मिल रही है। आपको अपनी जेब से बहुत ही कम खर्च करना होगा और वो भी कुछ ही साल में वसूल हो जाएंगे। इसके बाद 300 यूनिट तक बिजली फ्री हो जाएगी।

कितनी सब्सिडी
केंद्र सरकार की ओर से PM सूर्य घर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 3kW तक सोलर पैनल के लिए 78000 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। 2 किलोवाट सोलर पैनल का मतलब 300 यूनिट बिजली हर महीने फ्री हो जाएगी और इसके लिए आपको कोई बिल नहीं देना होगा।

100 यूनिट बिजली के लिए 1 किलोवाट तो 200 यूनिट के लिए 2 किलोवाटर का सोलर पैनल काफी है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं।

यहां जानें पूरा गणित
3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने के लिए हमने एक वेंडर से संपर्क किया। वेंडर ने हमें सोलर पैनल लगवाने की पूरी जानकारी दी।

1,85,000 रुपये का खर्च आएगा 3 kW का सोलर पैनल लगवाने में।

85,000 रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी केंद्र सरकार की ओर से।

4 साल में वसूल हो जाएगा पैसा
PM सूर्य घर बिजली योजना के तहत सोलर पैनल आपको आसानी से 20 से 25 साल तक मुफ्त बिजली देता रहेगा।

क्या-क्या चलेगा
3 किलोवाट के सोलर पैनल से आपको 300 यूनिट से ज्यादा ही बिजली मिलेगी। यह सोलर पैनल 400-450 यूनिट बिजली पैदा कर सकेगा। हालांकि बेहद आसानी से 2 एसी और घर के बाकी उपकरण चल जाएंगे।

कैसे और कितने समय
अगर आप सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो वेंडर की टीम आपके यहां जांच करने आएगी। इंस्टॉलेशन में करीब एक महीने का वक्त लग जाता है। आप पीएम सूर्य घर बिजली योजना के ऑफिशियल पोर्टल से वेंडर की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *