ये है वो जो चिलचिलाती धूप में पेट को ठंडक देगी ‘दही बूंदी चाट’, मिनटों में बनकर होगी तैयार; नोट करें लो-कैलोरी रेसिपी……..
देहरादून: गर्मियों में कुछ ठंडा और चटपटा खाने का मन है? तो आप दही बूंदी चाट ट्राई कर सकते हैं. ये लो कैलोरी चाट है, जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि आपके पेट को ठंडक भी देती है. आप इसे खाकर सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं।
गर्मियों में तापमान बढ़ते ही सभी लोगों को कुछ ठंडा खाने का मन बार-बार करता है. अगर ये चीड ठंडी होने के साथ ही हल्की और चटपटी हो तो मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप भी चिलचिलाती गर्मी में किसी ऐसी ही चीज की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन लाए हैं। ये कुछ ऐसा है जो आपको स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद चटपटा स्वाद देने के साथ ही आपकी सेहत का भी ख्याल रखता है।
हम बात कर रहे हैं दही बूंदी चाट की, जो स्वाद में जबरदस्त और बनाने में बेहद आसान है। खास बात ये है कि थोड़े से बदलाव करके इसे लो-कैलोरी और हेल्दी स्नैक में बदला जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं लो-कैलोरी दही बूंदी चाट, जो शरीर को ठंडक देती है और वो भी स्वाद के साथ।
जानिये ये सामग्री-
1 कप बूंदी
1½ कप फेंटी हुई दही
5 पापड़ी
¼ कप उबले हुए चने
1 उबला आलू (कटा हुआ)
½ प्याज (बारीक कटा)
½ टमाटर (बारीक कटा)
नमक स्वादानुसार
चाट मसाला
लाल मिर्च पाउडर
भुना जीरा पाउडर
हरी चटनी
इमली की चटनी
सेव (गार्निश के लिए)
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
अनार के दाने (ऑप्शनल)
बनाने का आसान तरीका:-
1. दही बूंदी चाट बनाने के लिए एक बाउल में फेंटी हुई दही लें और उसमें आधी बूंदी डाल दें. अब इसमें नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाकर हल्के हाथ से मिक्स करें. इससे बूंदी, दही का स्वाद अच्छी तरह सोख लेगी.
2. इस दही-बूंदी मिक्शचर को एक प्लेट में फैलाएं. उसके ऊपर से पापड़ी को हल्का तोड़कर डालें. अब उबले चने और आलू के टुकड़े डालें. अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं तो इसमें हल्का सा लाल मिर्च पाउडर छिड़ सकते हैं.
3. अब इसके ऊपर एक बार फिर दही डालें. बची हुई बूंदी डालकर भुना जीरा पाउडर छिड़कें, जिससे फ्लेवर और बढ़ जाए.
4. दही डालने के बाद हरी चटनी और इमली की चटनी डालें. ऊपर से चाट मसाला छिड़कें. फिर बारीक कटा धनिया और सेव डालकर सजाएं.
5. अगर चाहें तो अनार के दाने डालकर इसे और रिफ्रेशिंग बना सकते हैं. आपकी दही बूंदी चाट तैयार है.
लो-कैलोरी बनाने के लिए टिप्स:-
अगर आप दही बूंदी चाट को लो-कैलोरी वाली बनाना चाहते हैं तो-
लो-फैट दही का इस्तेमाल करें।
सेव और पापड़ी की मात्रा कम रखें।
खीरा-टमाटर जैसी फ्रेश सब्जियां शामिल करें।
मीठी चटनी कम डालें।

