सर्दियों में सुबह नाश्ते में खाएं बाजरे का वेजिटेबल उपमा, बॉडी को अंदर से रखेगा गर्म, 5 मिनट में बनकर होगा तैयार……..

देहरादून: अगर आपके घर में भी सुबह-सुबह ‘नाश्ते में क्या बनाएं’, ये सवाल उठता है, तो यहां हम आपको इसका जवाब दे रहे हैं। बाजरा एक ऐसा अनाज है जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है। इसलिए ये आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको बाजरे का उपमा बनाने का तरीका बता रहे हैं।

सर्दियों के मौसम में सुबह-सुबह नाश्ते में हर किसा कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो गरमा-गरम होने के साथ-साथ बॉडी को अंदर से गरम भी रखे। ऐसे में अगर आप पोहा या पराठे से बचना चाहते हैं तो बाजरे का वेजिटेबल उपमा आपके लिए एक बेहतरीन और सुपरहेल्दी विकल्प है।

सर्दियों में बाजरा खाने के फायदे।
बाजरा तासीर में गर्म होता है और इसे सदियों से भारत में ठंड के मौसम में खाया जाता रहा है। बाजरा मोटा अनाज भी है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और आयरन पाया जाता है। जब इसे ताजी मौसमी सब्जियों और राई-कढ़ी पत्ते के तड़के के साथ बनाया जाता है तो इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है। यह वजन घटाने और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसे मिनटों में बनाने का सबसे आसान तरीका।

आवश्यक सामग्री:-

दरदरा पिसा बाजरा (या बाजरे का दलिया): 1 कप (रातभर या 2 घंटे पानी में भीगा हुआ)

बारीक कटी सब्जियां: 1 कप (गाजर, मटर, बीन्स, शिमला मिर्च)

प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)

अदरक: 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

राई (सरसों के बीज): 1 छोटा चम्मच

कढ़ी पत्ते: 8-10

कच्ची मूंगफली: 2 बड़े चम्मच

तेल या देसी घी: 1-2 बड़े चम्मच

पानी: 2.5 से 3 कप

नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच

नमक: स्वादानुसार

बारीक कटा हरा धनिया: गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि:-
भीगे हुए बाजरे को 2.5 कप पानी और थोड़े से नमक के साथ प्रेशर कुकर में 3 सीटी आने तक उबाल लें और ठंडा होने दें।

एक कढ़ाई में तेल या देसी घी गरम करें। इसमें राई, कढ़ी पत्ता, कटी हरी मिर्च और मूंगफली डालकर मूंगफली के चटकने तक भूनें।

अब इसमें बारीक कटा प्याज और अदरक डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद गाजर, मटर, बीन्स और शिमला मिर्च डालकर 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक सब्जियां हल्की सॉफ्ट न हो जाएं।

अब कढ़ाई में पका हुआ बाजरा और स्वादानुसार नमक (ध्यान रहे बाजरा उबालते समय भी नमक डाला था) डालकर अच्छी तरह मिला लें।

ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भाप में पकने दें ताकि सारे मसालों का स्वाद बाजरे में समा जाए।

गैस बंद करें, ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और बारीक कटे हरे धनिए से गार्निश करके गरमा-गरम बाजरा उपमा परोसें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *