आइये सावन व्रत में साबूदाना-आलू से बनाएं टेस्टी पराठा, मिनटों में होगा तैयार……..

देहरादून: व्रत में हर बार साबूदाने की खिचड़ी और वड़ा खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार साबूदाना और आलू का पराठा ट्राई कर सकते हैं. साबूदाना, आलू और मूंगफली से बना यह पराठा टेस्टी होने के साथ बनाने में भी आसान होता है।

अगर आप व्रत में हर बार साबूदाने की खिचड़ी या वड़ा खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार साबूदाना आलू पराठा ट्राई कर सकते हैं। भीगे हुए साबूदाने, उबले आलू, भुनी मूंगफली और हल्के देसी मसालों से तैयार यह पराठा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है और यह व्रत के दौरान आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखता है। आइए जानते हैं कि साबूदाना और आलू से टेस्टी पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

ये चाहिए बनाने के लिए सामग्री-

1 कप साबूदाना
2 उबले हुए आलू
1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
3 टेबल स्पून भुनी हुई मूंगफली
1/2 टी स्पून कद्दूकस किया हुआ अदरक
1/4 कप बारीक कटा हरा धनिया
1 टी स्पून नींबू का रस
1 टी स्पून चीनी का बूरा
सेंधा नमक स्वादानुसार
सेंकने के लिए तेल

साबूदाना-आलू पराठा कैसे बनाएं-
साबूदाना पराठा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धोकर लगभग 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। तय समय बाद साबूदाने का सारा पानी निकाल दें।

अब उबले हुए आलू को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें भीगा हुआ साबूदाना डालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, भुनी हुई मूंगफली, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरा धनिया, नींबू का रस, चीनी का बूरा और सेंधा नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर नरम मिश्रण तैयार कर लें।

अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और मिश्रण का एक हिस्सा लेकर हथेलियों के बीच रखें। इसे हल्के हाथों से दबाकर पराठे का आकार दें। ध्यान रखें कि पराठा बहुत ज्यादा पतला न हो, वरना इसे तवे पर पलटने में परेशानी हो सकती है।

अब मीडियम गैस पर तवा गर्म करें। तवा गर्म होने पर तैयार पराठे को सावधानी से उस पर रखें। ऊपर से थोड़ा तेल लगाएं और एक तरफ से अच्छी तरह सिकने दें। इसके बाद पराठे को पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक सेंक लें।

इसी तरह बाकी मिश्रण से भी पराठे तैयार कर लें। गरमागरम साबूदाना पराठे को फलाहारी चटनी, दही या रायते के साथ सर्व करें। व्रत के दौरान यह स्वादिष्ट और पेट भरने वाला ऑप्शन हो सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *