अगर रोज बच जाते हैं चावल तो सूजी और सब्जियों के साथ मिलाकर बनाएं कुरकुरे अप्पे,आइये जानते रेसिपी……….

देहरादून: अक्सर रात के बचे हुए चावलों को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं या फिर उन्हें साधारण तरीके से गर्म करके खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी चावलों से क्रिप्सी अप्पे बना सकते हैं। यहां हम आपको इसकी सिंपल रेसिपी बता रहे हैं।

अक्सर रात के भोजन में चावल बच जाते हैं जिन्हें ज्यादातर लोग सुबह बेकार समझकर फेंक देते हैं या फिर बेमन से फ्राई करके खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बचे हुए चावलों से सुबह का एक बेहद स्वादिष्ट, हल्का और हेल्दी नाश्ता तैयार किया जा सकता है। अप्पे एक बेहद लोकप्रिय साउथ इंडियन डिश है, जिसे आमतौर पर सूजी या चावल के घोल से बनाया जाता है। लेकिन रात के बचे हुए चावलों का इस्तेमाल करके जब आप इसे बनाएंगे तो ये बाहर से बेहद कुरकुरे और अंदर से एकदम सॉफ्ट और जालीदार बनते हैं। इसमें अपनी मनपसंद की सब्जियां मिलाकर आप इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं और सुबह का ब्रेकफास्ट भी बना सकते हैं।

परफेक्ट अप्पे बनाने की ट्रिक्स
स्मूथ बैटर (घोल) बनाएं: बचे हुए चावलों को सीधे सूजी में न मिलाएं। सबसे पहले चावलों को मिक्सी के जार में थोड़े से दही या पानी के साथ डालकर एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट बना लें। इससे अप्पे का टेक्सचर बहुत बढ़िया आता है।

सूजी और दही का अनुपात: चावल के पेस्ट में थोड़ी सूजी (रवा) और खट्टा दही जरूर मिलाएं। सूजी अप्पे को कुरकुरापन देती है और दही उसे अंदर से सॉफ्ट और स्पंजी बनाने में मदद करता है।

बैटर को रेस्ट दें: मिक्सचर तैयार करने के बाद उसे कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे सूजी अच्छी तरह फूल जाएगी और अप्पे बीच से कच्चे नहीं रहेंगे।

तड़के का ट्विस्ट: घोल में सब्जियां डालने के साथ-साथ एक छोटे पैन में राई (सरसों के दाने), करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाकर बैटर में डालें। इससे अप्पे का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।

सॉफ्टनेस के लिए इनो: अप्पे स्टैंड में बैटर डालने के ठीक पहले उसमें आधा छोटा चम्मच इनो या बेकिंग सोडा मिलाएं। ध्यान रहे, इनो मिलाने के बाद बैटर को ज्यादा देर न रखें, तुरंत अप्पे बनाएं।

धीमी आंच पर पकाएं: अप्पे को हमेशा मध्यम से धीमी आंच पर ढककर पकाएं। तेज आंच पर ये बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *