उत्तराखंड में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, 10 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, हल्के कोहरे के आसार………

देहरादून: उत्तराखंड में धीरे-धीरे ठंड में इजाफा होने लगा है। तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, आंशिक बादलों के बीच हवा चलने से दिन में भी ठंड महसूस की जा रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में रातें सर्द हो गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। घाटी वाले इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह हल्की धुंध के बीच धूप खिली। दिन में आसमान साफ रहा, लेकिन हल्की हवाएं चलने से ठंडक बनी रही। दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या उससे एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम दर्ज किया जा रहा है। पिछले दो दिन में रात का पारा करीब दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि देखने को मिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और घाटी वाले इलाकों में हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *