उत्तराखंड में आज तेज हवा के साथ बौछार पड़ने के आसार, अगले इतने दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी……

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम मिजाज रंग बदल रहा है। सुबह से चटख धूप के बीच तपिश ने बेहाल किया, लेकिन शाम को कई इलाकों में तेज हवा के बौछारें पड़ीं। दून में सुबह से धूप खिली रही और शाम को धूलभरी आंधी ने दुश्वारियां बढ़ाईं। जबकि, सहस्रधारा और मालदेवता क्षेत्र में झमाझम वर्षा के कारण नदियां उफान पर आ गईं और क्षेत्रवासी सहम गए।

मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले सप्ताह तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

शहरभर में धूलभरी आंधी ने किया परेशान
सोमवार को दून में सुबह से चटख धूप खिली रही और पारा कुलांचे भरने लगा। दिन में झुलसाने वाली गर्मी ने बेहाल किया। शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए। शहरभर में धूलभरी आंधी ने परेशान किया। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

वहीं, सहस्रधारा और मालदेवता क्षेत्र में करीब आधा घंटा हुई झमाझम वर्षा से नदियां उफान पर आ गईं और क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल था। मौसम शांत हुआ तो रात को पारे में भी गिरावट आई और उमस से कुछ राहत महसूस की गई। उधर, बदरीनाथ और केदारनाथ में शाम को झमाझम वर्षा हुई। गंगोत्री-यमुनोत्री में बादल छाये रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। निचले इलाकों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाने का अनुमान है। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

अगले सप्ताह तक भीषण गर्मी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले सप्ताह तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 12 जून के आसपास पहाड़ से मैदान तक अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *