उत्तराखंड में आज विदा हो जाएगा मानसून, पर्वतीय क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है……

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। अब मानसून की विदाई होने लगी है और इसी के साथ तापमान भी बढ़ गया है। अब अधिकतर जिलों में मौसम गर्म हो गया है, वहीं मानसून हल्की बौछारों के साथ विदाई के लिए तैयार है। उत्तराखंड में तीन जिलों से मानसून पहले ही जा चुका है, जबकि आज सोमवार को पूरे प्रदेश से मानसून के विदा हो जाने की संभावना है।

उत्तराखंड में मानसून की विदाई शुरू गई है। देहरादून समेत तीन जिलों से मानसून जा चुका है और सोमवार को समूचे प्रदेश से मानसून विदा होने के आसार हैं। हालांकि, इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की आशंका बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बौछारों के आसार हैं। मानसून की उत्तराखंड से आज विदाई हो सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *