उत्तराखंड में पहाड़ों पर मौसम के दो रंग: घाटियों में कोहरे से बढ़ी ठिठुरन, ऊंचाई वाले इलाकों में धूप से मिली राहत……….

देहरादून: पहाड़ों पर मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, कुमाऊं मंडल में एक ओर जहां पर पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह से ही चटक धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर घाटी वाले इलाकों में कोहरे ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

यहां पर खिली धूप
पिथौरागढ़ की बात करें तो यहां पर सुबह से ही धूप खिली, नैनीताल में भी अच्छी धूप निकली थी, रानीखेत व आसपास धूप खिली है, चंपावत में सुबह से ही मौसम साफ रहा और गुनगुनी धूप खिली रही, यहां पर न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस का पूर्वानुमान लगाया गया है।

अल्मोड़ा में कैसा है मौसम?
अल्मोड़ा के घाटी क्षेत्रों में कोहरा पड़ रहा है जबकि ऊंचाई वाले स्थानों में ठंडी हवा के साथ धूप भी खिली है। यहां पर न्यूनतम तापमान 5 व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *