आखिरकार उत्तराखंड से हुई मानसून की विदाई, इस साल जमकर बरसे बदरा, 12 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश…..

देहरादून: उत्तराखंड से हुई मानसून की विदाई, पौड़ी को छोड़कर सभी जिलो में हुई सामान्य से अधिक वर्षा उत्तराखंड से इस साल शुक्रवार यानी 14 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड से मानसून की विदाई की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

मानसून सीजन में हुई सामान्य वर्षा
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, अलबर, नागौर के रास्ते हुई है। उत्तराखंड में मानसून सीजन में सामान्य वर्षा हुई है। पौड़ी को छोड़कर सभी जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।मानूसन ने दी थी 29 जून को दस्तक

एक सितंबर से 11 अक्टूबर 2022 तक प्रदेशभर में सामान्य से डेढ़ गुना अधिक वर्षा हुई। उत्तराखंड में इस बार मानूसन ने 29 जून को दस्तक दी थी, जो कि सामान्य से एक सप्ताह देरी से रहा। इसके बाद जुलाई महीने में वर्षा का क्रम बेहद सुस्त रहा।एक सप्ताह देरी से विदा हुआ मानूसन।

जुलाई महीने में सामान्य से 40 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई। अगस्त के दूसरे पखवाड़े से मानसून ने रफ्तार पकड़ी और पूरे माह सामान्य वर्ष हुई। इस बार मानूसन एक सप्ताह देरी से विदा हुआ। सामान्यतौर पर मानसून अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विदा हो जाता है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने मानसून की उत्तराखंड से विदाई की पुष्टि करते हुए बताया कि 18 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *