उत्तराखंड के बद्रीनाथ में क्यों खिसका ग्लेशियर, पहाड़ टूटता देख यात्रियों में मचा हड़कंप………

बद्रीनाथ: उत्तराखंड के बद्रीनाथ से एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ के पास कंचन गंगा में हिमस्खलन हुआ है. जिसके बाद यात्रियों और स्थानिए लोगों में हड़कंप मच गया. गर्मी बढ़ने के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में पिघली बर्फ से हिम्स्खल खिचक गए. जिस वजह से हिमस्खलन हुआ. खैरियत है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए है. अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास कुबेर भंडार चोटी से शुरू हुआ एक हिमस्खलन कंचन गंगा के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र से टकरा गया।

बताते चलें कि बद्रीनाथ धाम की यात्रा अपने चरम पर है और श्रद्धालुओं के आगमन ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. कपाट खुलने के मात्र एक महीने के भीतर ही 5.56 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं. धाम में उमड़ रही भारी भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते दो दिनों में ही 60 हजार से ज्यादा यात्रियों ने बद्रीनाथ में शीश नवाया है, जिसमें शुक्रवार को 32 हजार और शनिवार को 33 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड दर्ज की गई।

​इससे पहले साल 2019 में एक महीने के भीतर सर्वाधिक 5.50 लाख तीर्थयात्रियों के पहुंचने का रिकॉर्ड बना था, जो करीब 6 साल बाद अब टूट चुका है. वहीं साल 2023 में भी एक महीने में 4.50 लाख यात्री यहां पहुंचे थे. इस बार की यात्रा ने पिछले सभी वर्षों के आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है, जो बद्रीनाथ धाम के प्रति भक्तों की अटूट आस्था को दर्शाता है।

चमोली प्रशासन के द्वारा यात्रियों की व्यवस्था के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं क्योंकि लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है आइटीबीपी पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर आने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें. रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का उद्घाटन किया. सीएम धामी ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार लगातार राज्य के हित में आगे बढ़ रही है और विकास की नई इबारत गढ़ रही है।

मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहां की चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर है उन्होंने कहा कि इस समय यात्रियों की संख्या ज्यादा है जो एक चुनौती है फिर भी उनकी यात्रा व्यवस्थित और सुगम हो इसके प्रयास लगातार किए जा रहे है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की वे यात्रा पर आने से पहले अपना पंजीकरण जरूर कराए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *