उत्तराखंड में आज भी कई जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज बारिश-तूफान की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी……

देहरादून: तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3500 मीटर और उससे अधिक) में बर्फबारी की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन, बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3500 मीटर और उससे अधिक) में बर्फबारी की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *