उत्तराखंड सरकार ने आज सूचना विभाग में बड़ा फेरबदल। देखें लिस्ट…….

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

किन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर-
बद्री चन्द (सहायक निदेशक) को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून में तैनात किया गया है।
धीरज कार्की को चम्पावत से चमोली स्थानांतरित किया गया है।
अनुज कुमार को चमोली से चम्पावत भेजा गया है।
प्रियंका जोशी को सूचना निदेशालय देहरादून से जिला सूचना कार्यालय देहरादून में तैनाती दी गई है।

तत्काल जॉइन करने के निर्देश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपनी नई तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी सूचना मुख्यालय को देंगे।

साथ ही, कार्यभार ग्रहण करने से पहले किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

महानिदेशक ने जारी किया आदेश
यह आदेश बंशीधर तिवारी, महानिदेशक द्वारा जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *