उत्तराखंड में रोमांच के हैं शौकीन तो आएं ऋषिकेश, 36 KM लंबा रिवर राफ्टिंग ट्रैक देगा जबरदस्त थ्रिल, मिलेंगे 18 तूफानी रैपिड्स…….

ऋषिकेश: यदि आप साहसिक खेलों के शौकीन हैं और गंगा की उठती गिरती लहरों के बीच रोमांच का अनुभव लेना चाहते हैं, तो ऋषिकेश का कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच तक का राफ्टिंग ट्रैक आपका इंतजार कर रहा है।

करीब 36 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर पड़ने वाले 17 से 18 रैपिड (गंगा की लहरें) आपको रोमांच से भर देंगे। ऋषिकेश को देश की एडवेंचर कैपिटल कहा जाता है और कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच तक का यह ट्रैक सबसे लंबा और सबसे रोमांचक माना जाता है।

यहां हर मोड़ पर गंगा का अलग रूप देखने को मिलता है। इस रूट पर डेनियल डीप, द ग्रेट वाल, डीजी, बटर फ्लाई, ब्लैक मनी, हग एंड किस, टीबीएम पार्ट वन, टू, थ्री, क्रास फायर, बाडी सर्फिंग, गुड मार्निंग, रिटर्न टू सेंडर, रोलर कोस्टर, गोल्फ कोर्स, टी आफ, कैश फ्लो और डबल-ट्रिपल जैसे नाम वाले रैपिड पड़ते हैं। इनमें से कई ग्रेड-3 और ग्रेड-4 के रैपिड हैं, जहां करीब 8 से 10 फीट ऊंची लहरें राफ्ट को हिचकोले देती हैं और एडवेंचर को यादगार बना देती हैं।

राफ्टिंग व्यवसायी राज सिंह, जीतपाल सिंह और विकास भंडारी ने बताया कि जो पर्यटक एक बार इस ट्रैक पर राफ्टिंग करते हैं, वे हर रैपिड का अलग ही अनुभव लेकर जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास अनुभवी और लाइसेंस प्राप्त गाइड और प्रशिक्षक हैं, जो पर्यटकों को पूरी सुरक्षा के साथ हर रैपिड का आनंद दिलाते हैं।

पर्यटकों को लाइफ जैकेट, हेलमेट और सभी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। फिलहाल गंगा का जलस्तर राफ्टिंग के लिए अनुकूल है और सुबह से शाम तक कौड़ियाला और शिवपुरी से राफ्टें खारास्रोत और निम बीच के लिए रवाना हो रही हैं।

जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी सोबत सिंह राणा ने बताया कि सभी राफ्टिंग संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति की ओर से तय किया गया राफ्टिंग शुल्क
कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच- 35 किमी – 25 सौ रूपए शुल्क, मरीन ड्राइव से रामझूला, निमबीच- 25 किमी- 15 सौ रूपए, शिवपुरी से रामझूला, निमबीच- 16 किमी- 12 सौ रूपए, क्लब हाउस से रामझूला, निमबीच- 12 किमी- आठ सौ रूपए, ब्रह्मपुरी से रामझूला, निमबीच- 9 किमी- छह सौ रूपए।

इन राफ्टिंग प्वाइंटों से पडतें हैं ये रैपिड
कौड़ियाला से रामझूला, निमबीच के 35 किमी ट्रेक पर डेनियल डीप, द ग्रेट वाल, डीजी, बटर फ्लाई, ब्लैक मनी, हग एंड किस, टीबीएम पार्ट वन, टू, थ्री, क्रास फायर, बाडी सर्फिंग, गुड मार्निंग, रिटर्न टू सेंडर, रोलर कोस्टर, गोल्फ कोर्स, टी ऑफ, कैश फ्लो और डबल-ट्रिपल समेत करीब 18 रैपिड पड़ते हैं।

मरीन ड्राइव से रामझूला, निमबीच के 25 किमी ट्रेक पर ब्लैक मनी, हग एंड किस, टीबीएम पार्ट वन, टू, थ्री, क्रास फायर, बाडी सर्फिंग, गुड मार्निंग, रिटर्न टू सेंडर, रोलर कोस्टर, गोल्फ कोर्स, टी ऑफ, कैश फ्लो और डबल-ट्रिपल रैपिड पड़ते हैं।

शिवपुरी से रामझूला, निमबीच के 16 किमी ट्रेक पर गुड मार्निंग, रिटर्न टू सेंडर, रोलर कोस्टर, गोल्फ कोर्स, टी ऑफ, कैश फ्लो और डबल-ट्रिपल रैपिड पड़ते हैं।

क्लब हाउस से रामझूला, निमबीच के 12 किमी और ब्रह्मपुरी से रामझूला, निमबीच के 9 किमी ट्रेक पर कैश फ्लो और डबल-ट्रिपल रैपिड पड़ते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *