उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के गोरीछाल और गलाती के धूरा क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि, बढ़ी ठंड……….

पिथौरागढ़: सीमांत जिले के दूरस्थ गोरीछाल और गलाती के धूरा क्षेत्रों में अचानक हुई जबरदस्त ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम के बदले मिजाज के बीच इन उच्च पर्वतीय इलाकों में ओले गिरने से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।

ओलावृष्टि के कारण खेतों में मौजूद फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से स्थानीय किसान व काश्तकार चिंतित नजर आ रहे हैं। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ठंड से बचने के लिए जतन करने पड़ रहे हैं। मौसम के इस रुख से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शीतकालीन गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *