उत्तराखंड में मौसम बदलाव के संकेत, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार………

देहरादून: उत्तराखंड में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, आज प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद चार दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 30 अक्टूबर से पर्वतीय क्षेत्रों में फिर मौसम बदलने के आसार हैं। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड बढ़ सकती है।

आज पांच पर्वतीय जिलों में बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं, देहरादून, टिहरी समेत प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
देहरादून में आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

30 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 से 29 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 30 अक्टूबर को चमोली, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
अक्टूबर के आखिरी दिन संभावित मौसम बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। इससे ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान गिरने के साथ ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

चार दिन बाद तापमान में गिरावट के संकेत
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। ऐसे में 30 अक्टूबर से संभावित बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के बदलाव के साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *