उत्तराखंड में लोअर PCS रिजल्ट जारी, 113 अभ्यर्थियों का चयन, देखें टॉपर……….

हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शुक्रवार को लोअर PCS परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा में देहरादून निवासी आयुष बेलवाल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जसपुर निवासी बिक्रांत सिंह दूसरे और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रही हैं। आयोग ने कुल 113 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।

88,688 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
UKPSC के सचिव अशोक कुमार पांडेय के अनुसार, लोअर PCS परीक्षा-2024 के लिए भर्ती विज्ञापन 13 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। कुल 113 पदों के लिए 88,688 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित हुई थी। इसमें सफल 1,758 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया गया।

इसके बाद 13 और 14 सितंबर 2025 को मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। मुख्य परीक्षा का परिणाम 27 मार्च 2026 को जारी हुआ, जिसमें 406 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

जुलाई से सितंबर तक चले साक्षात्कार
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 27 जुलाई से 3 सितंबर 2026 तक चली। साक्षात्कार पूरा होने के बाद आयोग ने शुक्रवार को अंतिम परिणाम जारी किया।
अंतिम चयन सूची में कुल 113 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया है।

किस पद पर कितने अभ्यर्थियों का चयन
चयनित अभ्यर्थियों में नायब तहसीलदार के 36, उप कारापाल के 14, पूर्ति निरीक्षक के 36, विपणन निरीक्षक के 6, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 5, आबकारी निरीक्षक के 5, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के 2, गन्ना विकास निरीक्षक के 6 और खांडसारी निरीक्षक के 3 पद शामिल हैं।

ये रहे परीक्षा के टॉप-10 अभ्यर्थी
लोअर PCS परीक्षा-2024 की मेरिट सूची में पहले स्थान पर देहरादून के आयुष बेलवाल रहे। दूसरे स्थान पर जसपुर के बिक्रांत सिंह और तीसरे स्थान पर देहरादून की हिमानी लोहानी रहीं।
टॉप-10 में चौथे स्थान पर लोहाघाट के अनिमेश पुनेठा, पांचवें स्थान पर बागेश्वर के भूपेश सिंह नगरकोटि, छठे स्थान पर अल्मोड़ा के रोहन नाथ, सातवें स्थान पर रुद्रप्रयाग के लोकेश सिंह सजवाण, आठवें स्थान पर बागेश्वर के कार्तिक भट्ट, नौवें स्थान पर हल्द्वानी की करिश्मा मनकोटि और दसवें स्थान पर हल्द्वानी की प्रतीक्षा राज चौहान रहीं।

वर्गवार कटऑफ
अंतिम परिणाम में वर्गवार कटऑफ इस प्रकार रही—
सामान्य/ओबीसी: 282
अनुसूचित जाति: 252
अनुसूचित जनजाति: 263

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम
अभ्यर्थी अपना परिणाम और चयन सूची उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आयोग की वेबसाइट के Results/परिणाम सेक्शन में लोअर PCS परीक्षा-2024 से संबंधित परिणाम उपलब्ध कराया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *