उत्तराखंड में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी के समय में बदलाव, पर्यटकों के लिए नया शेड्यूल जारी……….

नैनीताल: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मंगलवार से सफारी के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह की पाली में 15 मिनट आगे सफारी का समय बढ़ाया गया है।

पार्क में पहले सुबह की पाली के लिए पर्यटकों की सफारी का समय सुबह 5:30 बजे से 9:30 बजे तक था। दोपहर की पाली का समय पहले तीन बजे से सात बजे तक था।

अब सुबह की सफारी के लिए समय 5:45 से 9:45 तक किया गया है। जबकि शाम की सफारी का समय 2:45 से 6:45 बजे तक किया गया है। मंगलवार की सुबह पर्यटक सफारी के लिए गए। कॉ के पार्क वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि सफारी का समय सुबह 15 मिनट आगे बढ़ाया गया है। सफारी का समय पहले की तरह चार घंटा ही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *