उत्तराखंड में एक दिवसीय दौरे पर काशीपुर पहुंचे सीएम धामी, छात्रों से किया संवाद…….

काशीपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर ऊधम सिंह नगर के काशीपुर पहुंचे हैं। सीएम यहां द प्रिंस पैलेस, ढकिया रोड गणेशपुर में आयोजित ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम देहरादून से हेली से रवाना होकर दोपहर एक बजे आइजीएल हेलीपैड काशीपुर पहुंचे। यहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। एक बच्चे ने मुख्यमंत्री को उनका स्केच भेंट किया। समारोह के बाद मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *