उत्तराखंड में बिना मान्यता वाले दो मदरसे सील, कोटद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन………

कोटद्वार: मंगलवार देर शाम प्रशासन ने कोटद्वार में बिना मान्यता के संचालित हो रहे दो मदरसे सील कर दिए। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार और जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंगलवार देर शाम विभिन्न मस्जिद परिसरों का औचक निरीक्षण कर शिक्षण गतिविधियों एवं संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया।

अभियान के तहत टीम ने लकड़ीपड़ाव स्थित मदीना/रसीदिया मस्जिद के बेसमेंट में छापा मारा, जहां एक कमरे में कुल 29 बच्चे पढ़ाई करते मिले। टीम ने मदरसा संचालन की अनुमति मांगी तो संचालक अनुमति नहीं दिखा पाए। इसके बाद मदरसे के कक्ष को सामान सहित सील किया गया।

साथ ही संचालक को उक्त स्थान पर किसी भी प्रकार की पठन-पाठन गतिविधि संचालित न करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने नजीबाबाद रोड स्थित जामा मस्जिद का निरीक्षण किया। मस्जिद परिसर के एक कमरे में 14 बच्चे पढ़ाई करते हुए मिले। यहां भी मदरसा संचालन संबंधी अभिलेख नहीं पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने इस मदरसे को भी सील कर दिया।

उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बिना आवश्यक मान्यता, अनुमति अथवा निर्धारित प्रक्रिया के संचालित शिक्षण गतिविधियों को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *