उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली, मानसून अपडेट देखें………..
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 13 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 और 15 सितंबर को भी पर्वतीय क्षेत्रों मे बिजली के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 सितंबर के बाद प्रदेश से मानसून की विदाई का क्रम शुरू होने तथा 25 सितंबर तक मानसून की पूरी तरह विदाई होने की संभावना है।
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 55 मिलीमीटर बारिश लीती में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा चोरगलिया में 37.5 मिलीमीटर, लैंसडाउन में 37 मिलीमीटर, नैनीताल में 32 मिलीमीटर, रानीखेत में 28.5 मिलीमीटर और झूलाघाट में 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
लोहाघाट में 23.5 मिलीमीटर, मुक्तेश्वर में 16.5 मिलीमीटर, कालाढूंगी में 15.5 मिलीमीटर, हल्द्वानी में 15 मिलीमीटर, गुलरभोज में 15 मिलीमीटर, चमोली में 13 मिलीमीटर और जौलजीबी में 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
पिथौरागढ़-बागेश्वर समेत पूरे पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश का येलो अलर्ट, हरिद्वार-ऊधम सिंह नगर में भी अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार रविवार 13 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
14 और 15 सितंबर को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 और 15 सितंबर को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। इन दोनों दिनों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
16 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी के संकेत
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। इसके बाद वर्षा का क्रम धीमा पड़ सकता है।
20 सितंबर के बाद शुरू होगी मानसून की विदाई
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 सितंबर के बाद प्रदेश से मानसून की विदाई का क्रम शुरू होने की संभावना है। वहीं, 25 सितंबर तक उत्तराखंड से मानसून की पूरी तरह विदाई होने की संभावना जताई गई है।

