उत्तराखंड में बनेगी देश की अपनी फ्लाइंग कार, युवा इनोवेटर रवि टम्टा के साथ खड़े हुए सीएम धामी……….

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फ्लाइंग कार बनाने वाले युवा नवोन्मेषक एवं स्टार्टअप उद्यमी रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान रवि ने मुख्यमंत्री को अपने फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट से जुड़ी तकनीकी जानकारी, अब तक हुई प्रगति और आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने सचिव उद्योग को रवि के स्टार्टअप को नियमानुसार आवश्यक शासकीय सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने रवि टम्टा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा, तकनीकी क्षमता और नवाचार की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नए विचारों और तकनीकी प्रयोगों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में उत्तराखंड के युवा आगे बढ़ रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों में युवा नए प्रयोग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे नवाचार रोजगार के अवसरों, आत्मनिर्भरता और राज्य की आर्थिक प्रगति में योगदान दे सकते हैं। इस दौरान रवि टम्टा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रहे हैं और इसे आगे विकसित करने के प्रयास में जुटे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *