उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून से नैनीताल तक बदले डिप्टी कलेक्टर…….
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 24 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी आदेश के अनुसार, राजकुमार पाण्डे को चमोली से हटाकर देहरादून का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से टिहरी, अभय प्रताप सिंह को ऊधमसिंह नगर से देहरादून और शिप्रा जोशी को नगर निगम रुद्रपुर में उप नगर आयुक्त के पद से हटाकर नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
मनीष बिष्ट को ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल की जिम्मेदारी से हटाकर पंतनगर में प्रशासन एवं मॉनिटरिंग निदेशक तथा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में मुख्य कार्मिक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवानन्द को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल, गौरव पाण्डेय को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल और कुमकुम जोशी को देहरादून से हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
इसी क्रम में रेखा कोहली को नैनीताल से ऊधमसिंह नगर, मुकेश चन्द्र रमोला को उत्तरकाशी से देहरादून और अमृता शर्मा को ऊधमसिंह नगर से नैनीताल भेजा गया है। नवाजिश खलीक को नैनीताल से अल्मोड़ा तथा शालिनी मौर्य को पौड़ी गढ़वाल से हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
चन्द्रशेखर को चमोली से उत्तरकाशी, मंजू राजपूत को टिहरी से हरिद्वार और अबरार अहमद को चमोली से उत्तरकाशी भेजा गया है। सुनील कुमार को अल्मोड़ा से रुद्रप्रयाग, नीतू डागर को चंपावत से हरिद्वार, संजय कुमार को अल्मोड़ा से ऊधमसिंह नगर, रेखा को पौड़ी गढ़वाल से ऊधमसिंह नगर तथा कृष्णा त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग से चमोली का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने तथा इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश पर अनु सचिव तजम्मुल हुसैन खान के हस्ताक्षर हैं।

