उत्तराखंड के नैनीताल जू में जल्द होगी सफेद बाघ और रंग-बिरंगे मकाओ की एंट्री, पर्यटकों को मिलेगा डबल सरप्राइज………

नैनीताल: शहर में पर्यटकों की पहली पसंद गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में सफेद बाघ व मकाओं के दीदार हो सकेंगे। चिड़ियाघर प्रबंधन पटना व देहरादून चिड़ियाघर से प्राणी एक्सचेंज की कवायद में जुटा हुआ है। दोनों चिड़ियाघरों से पत्राचार के बाद अब सीजेडए से अनुमति मिलने का इंतजार है।

चिड़ियाघर में आयु पूरी कर चुके वन्य जीवों की संख्या घट रही है। इस बीच चिड़ियाघर में आकर्षण बनाये रखने के लिए नये जीवों को लाने के लिए पत्राचार तो किये जा रहे है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही।

अब एक बार फिर चिड़ियाघर प्रबंधन ने नये जीवों को लाने को लेकर कवायद शुरू की है। जू निदेशक डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि पटना जू से मादा सफेद बाघ व चिड़ियाघर जू से मकाओ के एक्सचेंज को पत्राचार किया गया है। जिसमें पटना जू को हिमालयन काला भालू व देहरादून को चीड़ फीजेंट दिया जाएगा।

चिड़ियाघर स्तर पर आपसी पत्राचार व वार्ता हो चुकी है। आपसी सहमति के बाद प्रस्ताव केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण सीजेडए को भेजा जाएगा। जहां से यदि अनुमति मिली तो कुछ ही माह में नये जीवों को नैनीताल लाया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *