उत्तराखंड के देहरादून में कलर बेल्ट समारोह, बच्चों ने दिखाया आत्मबल, चैंपियन सम्मानित, क्योशी गुरूंग बोले-अनुशासन, मेहनत जरूरी…….

देहरादून: कराटे की किक और पंच के साथ बच्चों ने सिर्फ अपनी तकनीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन का भी प्रदर्शन किया। देहरादून में आयोजित कलर बेल्ट सेरेमनी में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

राइजिंग शोतोकान कराटे-डो इंटरनेशनल एवं गुरुकुल मार्शल आर्ट्स एंड योगा अकादमी की ओर से कलर बेल्ट सेरेमनी एवं बेल्ट ग्रेडिंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, सहस्रधारा रोड में समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में हिस्सा लिया। उन्होंने कराटे की विभिन्न तकनीकों के साथ काता और कुमिते का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, अनुशासन और कराटे की मूलभूत क्षमताओं का निरीक्षण एवं परीक्षण रेन्शी डॉ. अमित चमोली और शिहान सुरेंद्र ने किया। समारोह में अथिति उप ग्राम प्रधान सुधोवाला पूजा राणा और स्नेहा अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का निरीक्षण एवं परीक्षण रेन्शी डॉ. अमित चमोली एवं शिहान सुरेंद्र ने किया।

खिलाड़ियों ने विभिन्न तकनीकों, काता, कुमिते, अनुशासन एवं कराटे की मूलभूत दक्षताओं का प्रदर्शन किया। क्योशी अजय गुरूंग ने कहा कि कराटे की शुरुआत मजबूत आधारभूत प्रशिक्षण से होती है। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा विद्यार्थियों के अनुशासन, मेहनत और तकनीकी प्रगति को परखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विशिष्ट अतिथि उप ग्राम प्रधान पूजा राणा ने कहा कि खेल बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वही विशिष्ट अतिथि स्नेहा अग्रवाल ने विशेष रूप से बालिका खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि लड़कियों का निर्भीक होकर कराटे जैसे मार्शल आर्ट में भाग लेना समाज के लिए प्रेरणादायक है। बेल्ट समारोह के दौरान राष्ट्रीय युवा खेलों के चैंपियनों को भी सम्मानित एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर रिद्धि पांडे, महक प्रजापति, सिद्धांत पांडे, केशव चौहान, उज्ज्वल, जिज्ञासा, अन्वी सिंह, वन्या जोशी, सार्थक थापा, अक्षिता गुरंग तथा टीम मैनेजर अग्रवाल, शिहान सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *