उत्तराखंड के सीएम धामी का आज और कल का ये रहेगा कार्यक्रम , जाएंगे अयोध्या करेंगे दर्शन….
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो दिवसीय कार्यक्रम जारी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज सुबह 10 बजे पहुंचेंगे IRDT सर्वे चौक देहरादून।
उत्तराखंड जन विकास समिति की ओर से आयोजित पहल- 2021 के कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ।
सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पहुँचेंगे एसएस टॉवर आईआईपी मोहकमपुर देहरादून।
द हंस फाउंडेशन के डायलिसिस केंद्र का करेंगे लोकार्पण।
दोपहर 2:45 पर मुख्यमंत्री पहुंचेंगे अयोध्या।
हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन।
दिल्ली सेवा धाम अयोध्या द्वारा कार्यक्रम में होंगे शामिल।
17 अक्टूबर सुबह 11:30 बजे अयोध्या से देहरादून होंगे रवाना।