उत्तराखंड की राजधानी में10 दिन तक होगी बिजली कटौती, शहर के कई इलाकों के लिए शेड्यूल जारी…….

देहरादून: ऊर्जा निगम ने दून के कई क्षेत्रों में आगामी दिनों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने का शेड्यूल जारी किया है।

33/11 केवी उपसंस्थान आइटी पार्क और चालंग से पोषित विभिन्न क्षेत्रों में एलटी कैपेसिटर बैंक लगाने और आरडीएसएस-एडीबी योजना के तहत कार्य किए जाने हैं। इसके चलते विभिन्न तिथियों में बिजली आपूर्ति छह-छह घंटे तक प्रभावित रहेगी।

ऊर्जा निगम की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, एकता विहार फीडर से जुड़े मंदाकिनी विहार, मयूर विहार, एकता विहार, राजीव नगर, चक डांडा लखौंड, मधुबन एनक्लेव और सहस्रधारा रोड क्षेत्र में 12, 14 और 16 मई को सुबह साढ़े 10 बजे से शाम सााढ़े चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

वहीं, लाडपुर फीडर से जुड़े कालागांव, मंगलूवाला, सुंदरवाला, ओखला और तपोवन रोड क्षेत्र में 13, 15, 18 और 21 मई को निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा सहस्रधारा फीडर से जुड़े कालागांव, किरसाली, राजेश्वर नगर फेज-6, गुजराड़ा मानसिंह, कुल्हान, मरोड़ा और सहस्रधारा रोड क्षेत्र में 11, 13, 15, 18 और 21 मई को सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

ऊर्जा निगम ने प्रभावित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखें और विद्युत सुधार कार्यों में सहयोग करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *