उत्तराखंड में कैंची धाम और अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर अब नहीं मिलेगा जाम, बैली ब्रिज का काम पूरा……….

हल्द्वानी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सैनिटोरियम पाडली बाईपास मार्ग पर शिप्रा नदी क्षेत्र में बैली ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। गुरुवार को शाम बजे ब्रिज पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

कैंची और अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर जाम की समस्या के समाधान को सैनिटोरियम से पाडली तक करीब 18 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

49.41 लाख रुपये लागत
वर्तमान लगभग 9.81 करोड़ रुपये की लागत से मोटर मार्ग पर दूसरे फेज के सुरक्षात्मक, नाली और कलमठ निर्माण का कार्य गतिमान है।

इसके साथ ही 49.41 लाख रुपये से शिप्रा नदी पर 45 मीटर लंबे स्पान का बैली ब्रिज निर्माण का कार्य भी पूरा हो गया है। जबकि समीप ही लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से 74.15 मीटर लंबे स्पान के सेतु निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है, जिसके आगामी अक्टूबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *